• Sat. Oct 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : निहंग सिंहों ने किया व्यक्ति का कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jul 30, 2024

पट्टी में निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 6 निहंग सिंह एक घर में घुस जाते हैं और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है, फिर निहंग सिंह तेजधार हथियारों से युवक की हत्या कर देते हैं। मृतक की पहचान शम्मी कुमार पुरी के रूप में हुई है।

निहंग सिंहों द्वारा शख्स के बेटे की कलाई भी काट दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page