• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : कार और एक्टिवा की टक्कर में महिला की मौत

ByPunjab Khabar Live

Aug 16, 2024

भाई को राखी बांधकर लौट रही थी महिला

जालंधर में नकोदर रोड़ पर कार और एक्टिवा में बीते दिन देर शाम भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी कि नकोदर रोड़ पर कार से उसकी एक्टिवा की टक्कर हो गई। महिला और उसके भाई को शायद अंदाजा नहीं था कि राखी से पहले उसकी मौत हो जाएंगी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page