• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: नशे को लेकर CM Maan का एक्शन, WhatsApp नंबर किया जारी

ByPunjab Khabar Live

Aug 28, 2024

पंजाब में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए आज मोहाली में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन करने के लिए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आज सीएम मान ने उद्घाटन के दौरान दफ्तर का जायजा लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 12 करोड़ रुपए की लागत से दफ्तर को अपग्रेड किया गया है।

वहीं आज सीएम मान द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9779100200 जारी किया गया। इसमें ड्रग की रोकथाम के लिए जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से नशे को खत्म किया जा सकता है। वहीं नंबर पर नशे के मरीज की जानकारी भी लोगों द्वारा दी जा सकती है, जिनका उपचार किया जा सकता है। वहीं अवैध तरीके से ड्रग की सप्लाई की जानकारी भी दी जा सकती है।

इसके साथ ही मोहाली में टास्क फोर्स इंटेलिजेंस और टेक्निकल यूनिट की स्थापना की गई है, जहां विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। यह टीम पंजाब में नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जाएगी। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा लगातार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते पंजाब सरकार ने लेटेस्ट तकनीकी ढांचे से लैस एएनटीएफ की नई बिल्डिंग का निर्माण किया है ताकि नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख कर उन्हें काबू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page