• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : जालंधर से मूर्ति विसर्जित करने गए 3 युवकों के शव हुए बरामद

ByPunjab Khabar Live

Sep 6, 2024

जालंधर के अर्बन एस्टेट एरिया से रविवार को ब्यास दरिया में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव गोइंदवाल साहिब के पास से पंजाब पुलिस की टीम ने बरामद किए हैं। सभी के शव बरामद किए गए शवों की पहचान उत्तर प्रदेश सीतापुर, गांव खरारा के रहने वाले रंजीत (19) और गांव कटूरा के रहने वाले अंकित (19) के रूप में हुई है।

हालांकि तीसरा शव भी वहीं से मिला है, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि उक्त शव ज्यादा गल चुका था। शारीरिक दशा के हिसाब से उक्त शव तीसरे साथी गोलू (19) निवासी सीतापुर का व्यतीत हो रहा था। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवकों के चौथे साथी गांव कटूरा, सीतापुर निवासी धीरज (22) की तलाश जारी है। सभी युवक जालंधर के अर्बन एस्टेट में किराए पर मकान लेकर रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के लिए चारों युवकों के परिवार के लोग आए थे। इस दौरान चार युवक मूर्ति विसर्जित करने का कार्यक्रम छोड़कर परिवार से करीब 250 मीटर दूर तैरने के लिए चले गए। एक एक कर सभी पानी में उतरते गए।

मगर बहाव तेज होने के कारण चारों दरिया के साथ ही बह गए। बताया जा रहा है कि सभी एक दूसरे से मजाक करते करते दरिया में उतरे थे और एक दूसरे को तैरना सिखा रहे थे। सबसे पहले गोलू दरिया में फंसा, जिसके बाद एक-एक कर बाकी साथी दरिया में उतरे थे।

जब तब परिवार कुछ पता चलता, बहुत देर हो चुकी थी। परिवार ने तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया तो खोताखोरों ने बच्चों की तलाश शुरू की। मगर कुछ हाथ नहीं लगा। गुरुवार देर शाम 3 शव बरामद हुए। 2 की पहचान हुई, एक की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page