महानगर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में लुटेरों ने मकसूदां में नेटपल्स के कर्मी सन्नी का लूट के दौरान हाथ काट दिया था। अभी पुलिस इस मामले को सुलझा नहीं पाई कि लुटेरों ने अब आटो चालक का हाथ काट दिया।
वहीं देर रात सोढल रामनगर फाटक के नजदीक काम से घर लौट रहे आटो चालक को बाइक सवार लुटेरों ने रोक लूटने की कोशिश की।आटों चालक ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और उसके शोर मचाने पर लुटेरे भाग गए।
जिसके बाद घायल आटो चालक को परिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायल दिनेश कुमार ने बताया कि वह आटो रिक्शा चलाने का काम करता है और वह वीरवार को वह शाम आटो लगा कर पैदल घर जा रहा था कि करीब 9:30 बजे उसे बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर कर लूटने लगे।
उसने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियार से हाथ पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ से काफी खून बहने लगा। परिवार ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया और लूट की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी गई है।
