• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : Live Show में पंजाबी गायक करण ओजला पर व्यक्ति ने मारा जूता

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2024

मशहूर पंजाबी गायक करण ओजला पर लाइव शो दौरान हमला होने की खबर सामने आ रही है। इस पूरी घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। हाल ही में करण का शो लंदन में था, जहां लाइव शो के दौरान वहां मौजूद एक फैन ने गायक पर जूता फेंक दिया। जूता सीधा सिंगर के मुंह पर जाकर लगा, इस बीच गुस्से से लाल-पीले हुए सिंगर ने बीच में शो रोककर जूता फैंकने वाले को ढूंढना शुरू कर दिया।

साथ ही उसने कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा कि आप जूते फैंककर मारों। अगर मेरे से कोई तकलीफ है तो सीधे स्टेज पर आकर बात करों.. क्योंकि मैं कुछ गलत नहीं बोल रहा। इतने में सुरक्षा गार्ड जूता फैंकने वाले को वहां से पकड़कर ले जाते है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page