लुधियाना पुलिस ने तीन अलग-अलग केस में राहगीरों को लूटने वाले लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों को काबू कर किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 वाहन बरामद किए हैं और साथ ही 5 मोबाइल मिले। पुलिस ने सभी पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने सीपी और डीसीपी की हिदायतों पर गठित की पुलिस टीम ने 5 बदमाश काबू किया। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने विक्रमजीत सोनू, सुमन, ख़ुशी, अमित चौहान और निखिल निवासी लुधियाना को काबू कर इनके कब्जे से 3 एक्टिवा, 3 बाइक और 5 मोबाइल भी बरामद किए हैं। साथ ही लोहे की दात भी बरामद की है। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि बदमाश राहगीरों को हथियार के बल पर अपना निशाना बना लूटते थे, जिन पर पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
