जालंधर के देहात से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार करतारपुर के गांव काला बहिया में डबल मर्डर हुआ है। इलाके में डबल मर्डर से दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झगड़े के दौरान झगड़े में मर्डर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही करतारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुछ हमलावरो को राउंडअप कर लिया है । पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।
