• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : स्कूल के पास गोलियां चलने से बच्चों में दहशत का माहौल, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

Sep 12, 2024

पंजाब के जिला बटाला में स्कूल के नजदीक फायरिंग होने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 1 नौजवान गंभीर घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यहा सारी घटना स्कूल के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे बटाला की पॉश कालोनी राधा कृष्ण की है, जहां 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला युवक जिम चलाता है, हालांकि इस बार अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

उधर, पता चला है कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर आम आदमी पार्टी के नेता का घर है, जिसके गनमैन ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन फरार हो गए। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है, जो सी.सी.टी.वी. के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page