• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत

ByPunjab Khabar Live

Sep 18, 2024

पंजाब के CM भगवंत मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत ने अपना संतुलन खोया था। इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए वहां मौजूद कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके साथ CM मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं।

भगवंत मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा हरियाणा चुनाव को लेकर मीटिंगों में भी वह व्यस्त रहे। इस दौरान जब मंगलवार दोपहर को वह विमान से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, इसके बाद वह अपने आवास पर गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वहां उन्हें ड्रिप आदि लगाई गई। डॉक्टर ने कुछ दवाइयां भी दीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। कल शाम को ही उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें आज दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।

पंजाब CM भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले एक महीने से लगातार हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे है। वहीं, पार्टी इस बार अकेले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है। क्योंकि, उनका अपना ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है। दूसरा पंजाब से लगती सीटों की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page