• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: गायक Gurdas Maan ने मांगी माफी, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Sep 20, 2024

पंजाबी गायक गुरदास मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में मंच पर गुरदास मान द्वारा दिए बयान को लेकर सिख संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर नकोदर पुलिस स्टेशन और जालंधर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय के सामने 3 दिनों तक धरना दिया।

मुकदमा दर्ज न होने पर संगठनों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा कि अगर मेरे भाषण से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो,” मैं कान पकड़कर और दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

बता दें कि गुरदास मान 2 बार विवादों में आए थे। जिसमें एक बार विदेश दौरे के दौरान मान ने शो में विरोध कर रहे कुछ युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे पहले पंजाबी मातृभाषा को लेकर गुरदास मान ने कहा कि पहले हिंदी फिर पंजाबी। इसके बाद गुरदास मान ने नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में मंच पर कहा कि साईं लाडी शाह सिखों के तीसरे गुरु, गुरु अमर दास जी के वंश से हैं।

इसका वीडियो वायरल हुआ तो सिख संगठन भड़क गए। हालांकि विवाद के बाद मान ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में गुरदास मान ने कहा, ‘मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page