• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: नौकरानी बनकर DSP के घर में आई महिलाएं लाखों की नगदी और गहने लेकर हुई फरार

ByPunjab Khabar Live

Sep 20, 2024

बठिंडा में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोर अब पुलिस अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने लगे है। वहीं सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से 2 महिलाओं द्वारा लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं नौकरानी बनकर घर की साफ-सफाई करने आई थीं और आभूषणों सहित 20 लाख की नगदी लेकर फरार हो गई।

आरोपियों की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीएसपी की पत्नी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं खुद को घरेलू नौकरानी बता रही थीं और घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं।

इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है। एसपी सिटी ने बताया कि तरनजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page