जालंधर नगर निगम ने बाठ कैसल को नोटिस जारी करके 1.58 करोड़ रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने ये नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि साल 2017 में बाठ कैसल को रेगुलराइज करने के लिए 1.04 करोड़ रुपए फीस जमा करवानी थी।
बाठ कैसल ने 15.26 लाख रजमा करवाए और 89 लाख रुपये आज तक लंबित है। निगम अब बाठ कैसल को रेगुलर करने के लिए बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज भी लेगा, जिसके बाद अब कुल राशि 1.58 करोड़ रुपए बनती है।
