• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : Live Show में Punjabi Singer व Actor Diljit Dosanjh पर फैन ने फेंका Phone, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Sep 20, 2024

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दौसांझ पर पेरिस टूर के दौरान एक फैंस ने स्टेज पर अपना फोन फेंक दिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें दिलजीत ने फैन को समझाया और फिर बाद में अपनी जैकेट उक्त फैन को गिफ्ट की। इस पर दिलजीत ने कहा कि ऐसा मत किया करों, हमेशा प्यारा बांटा करें। बता दें कि दिलजीत आज बीते दिन पेरिस में कॉन्सर्ट था। उक्त कॉन्सर्ट के दौरान ये घटना हुई। फिलहाल दिलजीत की टीम या अन्य किसी भी व्यक्ति का इसे लेकर बयान सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ अपना पटियाला पेग गाना गा रहे थे। इस दौरान एक फैन ने अपने आईफोन स्टेज पर फेंक दिया। जिसे दिलजीत ने देख लिया और उक्त आईफोन अपने हाथ में ले लिया। जिसके बाद गाना और बैंड रोक दिया गया। दिलजीत ने इस कहा- ऐसा करने का क्या फायदा हुआ, तुम्हारा फोन टूट जाएगा या खराब हो गया तो आपका नुकसान होगा। ऐसी मूवमेंट को खराब नहीं करते भाई।

दिलजीत ने आगे कहा कि आप ऐसा न करें, मैं आपको प्यार करता हूं। प्यार करते हैं तो हम अपना फोन क्यों खराब करें इसके चक्कर में। जिसके बाद दिलजीत ने फैन का फोन उसके वापस दे दिया। दिलजीत ने कहा कि अब मुझे फिर शुरू से गाना पड़ेगा। जिसके बाद दिलजीत ने अपने उक्त फैन को अपनी जैकेट उतार कर दी और कहा- मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। मगर आगे से किसी भी आर्टिस्ट के साथ ऐसा न करना। इसमें मुझे या अन्य किसी आटिस्ट को कोई फायदा नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले पंजाबी गायक करण औजला के UK कॉन्सर्ट में कुछ समय पहले उन पर जूता फेंक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page