• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : नहीं थम रहे ट्रैवल एजेंटों के विवाद के मामले, अब ARYAN ACADEMY में हुई तोड़फोड़

ByPunjab Khabar Live

Sep 20, 2024

जालंधर में कई ट्रैवल एजेंट द्वारा भोले भाले लोगों को जाल में फंसा कर उन्हें परेशान किया जाता है। जिसके बाद लोगों द्वारा लगातार एजेंट के दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं होता। वही ऐसा ही एक मामला ARYAN ACADEMY TRAVEL AGENT का सामने आया है।

पीड़ित का आरोप है कि 7 महीने पहले उसकी बहन उक्त ट्रैवल दफ्तर में USA का वीज़ा लगवाने के लिए आई थी। इस दौरान उसने ट्रैवल एजेंट को वीजे के सारे पैसे भी दे दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट ने वीजा लगने का उन्हें पूरा आश्वासन दिया था, लेकिन अब उसका वीजा रिफ्यूज हो गया।

जिसको लेकर हुए लड़की के परिजन कुछ युवकों के साथ दफ्तर में आए। जहां इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई पर पहुंच गया। जहां वीजा रिफ्यूज होने से परेशान युवकों दोबारा दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। हालांकि इस मामले को लेकर ट्रैवल एजेंट के मालिक का कहना है कि युवकों द्वारा दफ्तर में गुंडागर्दी की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस का कहना है कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page