• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : लड़की से छेड़छाड़ को लेकर गोली चलने की सूचना पर लोगों में दहशत का माहौल

ByPunjab Khabar Live

Sep 21, 2024

सोढल रोड के अंतर्गत आते पार्क के पास दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्षी ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। वही गोली चलने की सूचना मिलने पर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष में लड़की द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया की गोली चलने की एक पक्ष द्वारा अफवाह फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई गोली का खोल बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जनता से जांच की जा रही है। हालांकि लोगों द्वारा गोली चलने की पुष्टि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page