• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: सरेआम युवक की गोलियां मारकर हत्या

ByPunjab Khabar Live

Sep 23, 2024

जालंधर के भोगपुर में देर रात युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह उर्फ शालू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा रेलवे फाटक के पास युवक को हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

वहीं इस घटना को लेकर देहात के एसएसपी हरकमल सिंह खख ने बताया कि इन युवकों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण कोई झगड़ा हुआ था। इस कारण कुछ युवकों ने जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोलियां मार कर हत्या कर दी।

इस मामले में भोगपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है व अन्यों की भी तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि शालू के कुछ गोलियां सिर में लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page