• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: शराब के दामों में हुई भारी कटौती

ByPunjab Khabar Live

Sep 24, 2024

शराब के शौकिनों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर में शराब की कीमतों में कटोती कर दी गई है। ठेके पर जारी लिस्ट के मुताबिक 910 रूपये में बिकने वाली शराब की बोतल अब 600 रूपये कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि अभी गुरदासपुर और पठानकोट के सुजानपुर में शराब की कीमतों में नई कीमतें लागू हुई है। वहीं शराब के ठेकेदारों का कहना है कि विभाग के लाईसेंसी ठेकेदारों द्वारा विभाग के पास जमा करवाई गई निर्धारित फीस पूरी नहीं हो रही है। जिसके चलते सेल को बढ़ाने के लिए रेट कम किया गया है।

गुरदासपुर के ठेकेदारों ने बताया कि अब शराब के रेट कम कर शराब सस्ती कर दी गई है, ताकि लोग बाहर से शराब ना खरीदें और अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले तस्करों पर भी शिकंजा कंसा जा सके। बता दें कि गुरदासपुर में शराब मंहगी होने के कारण लोग बाहर से तस्करी को प्राथमिकता दे रहे थे। ऐसे कई मामलों में पुलिस व एक्साइज विभाग ने करवाई भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page