• Thu. Feb 5th, 2026

मानसा से बड़ी खबर: गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू फरार

ByPunjab Khabar Live

Oct 2, 2022

(PKL): पंजाब के मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू मानसा की सीआईए स्टाफ की गिरफ्त से फरार हो गया है। बता दें कि मानसा पुलिस कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आख़िरी कॉन्फ्रेन्स कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी। इसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर टीनू रात तीन बजे मानसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। दीपक टीनू को मानसा थाने के सीआईए स्टाफ में बंद कर दिया गया था। हाल ही में मनसा पुलिस दीपक टीनू मनसा को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बता दें कि मानसा पुलिस ने दीपक को मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक दीपक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल था। बताया जा रहा है कि आखिरी बार टीनू और लॉरेंस के बीच 27 मई को बातचीत हुई थी। गैंगस्टर के फरार होने के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page