• Sun. Mar 22nd, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: सिंगर जी. खान और हिंदू संगठन में चले ईंट-पत्थर, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Oct 2, 2022

(PKL): विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर जी. खान और हिंदू संगठन एक बार फिर आज आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि जी. खान को एक हिंदू संगठन प्राचीन संगला वाला शिवाला जगह पर माफी मांगने के लिए लेकर आए थे, लेकिन इस दौरान वहां पर मौजूद एक और अन्य हिंदू संगठन ने जी. खान को माफी देने से इन्कार कर दिया और मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ गए वहीं इनके साथ आई पुलिस फोर्स भी बीच-बचाव करती नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं डिवीजनं. 3 के एस.एच.ओ. का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित शिकायत नहीं दी जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। मामले के कुछ देर बाद ही एक संगठन द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया है, जिससे कि वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी व खौफ का माहौल पाया जाने लगा है। वहीं इस पथराव के कारण कई सुरक्षाकर्मी भी घायल होने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page