• Sun. Mar 22nd, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: अब इस सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Oct 2, 2022

(PKL): पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़ पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मामूली झगड़े के बाद सिंगर अल्फ़ाज़ पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसकी जानकारी हनी सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर के दी है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में दाखिल अल्फ़ाज़ के सिर पर गंभीर चोटें आई है। अपने भाई अल्फाज़ सिंह पर हमले की खबर साझा करते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा कि जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपने भाई के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बता दें कि गायक अल्फ़ाज़ का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page