• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : बच्चों के किडनैपिंग की कोशिश नाकाम, इस जगह से मिले आंखों पर पट्टियां बंधे

ByPunjab Khabar Live

Oct 2, 2024

जालंधर शहर में किडनैपिंग की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फुटबाल चौक के पास 2 बच्चों को बरामद किया गया है, जिन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई है। जानकारी अनुसार दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

वहीं पीड़ित बच्चों का कहना है कि वे अपने घर के बाहर खेल रहे थे तो एक मोटरसाइकिल चालक जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गया, लेकिन जैसे ही वे फुटबाल चौक के पास पहुंचे तो एक महिला की दोनों बच्चों पर पड़ी, जिसके बाद बच्चों को छुड़ा लिया गया है।

बच्चों की आंखों पर पट्टियां बांधी हुई थीं और मुंह में रुमाल डाल रखे थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर बच्चे कहां से लाए गए हैं और कहां ले जाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page