• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: पूर्व सरकारी टीचर को विदेशी नंबर से आई काल, मांगे 20 लाख, केस दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Oct 5, 2024

पंजाब में वीआईपी लोगों को धमकी मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब पूर्व सरकारी टीचर को विदेश के नंबर से फोन करके 20 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना 7 की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी फरौती या गैंगस्टर के साथ जुड़ा नहीं निकला है। पुलिस को दी शिकायत में हरशरण सिंह निवासी अर्बन स्टेट फेज वन ने कहा कि 24 सितंबर की रात 8.30 बजे उसे विदेशी नंबर से कॉल आई थी।

कॉल करने वाला व्यक्ति खुद का नाम हरप्रीत सिंह बता रहा था जिसने उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। शिकायतकर्त्ता का कहना है कि उसके रिश्तेदारी में हरप्रीत सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और न ही उसने किसी गैंगस्टर आदि का नाम लिया। थाना सात की पुलिस ने हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page