• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: सनी फैशन प्वाइंट के मालिक और मां पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 

ByPunjab Khabar Live

Oct 11, 2024

जालंधर बस्ती गुजा में मकान की धोखाधड़ी के मामले में सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मां बेटे ने पहले बस्ती गुजा एरिया में अपने मकान का सौदा एक पार्टी के साथ के साथ किया।

इसके बाद मां बेटे ने उक्त पार्टी को मकान की रजिस्ट्री करवा कर देने की बजाए किसी और को जगह बेच दी। पुलिस ने जेल चौक के निकट स्थित सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

यह केस बस्ती गुजां के गुरू राम दास इंकलेव निवासी मनीश अरोड़ा की शिकायत पर हुआ है। मनीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि मार्च महीने में उन्होने मनजीत नगर निवासी शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोडा के साथ उनके मकान खरीदने की बात कीं। बातचीत के पश्चात अरोड़ा प्राईम टावर बिल्डिंग में स्थित दफ्तर में लिखित सौदा हो गया। मनीश अरोड़ा की तरफ से मां शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के समय समय पर 15 लाख रूपए ब्याना दे दिया गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार ब्याना में शर्त रखी गई थी कि मां बेटा प्रोपर्टी बैंक से कर्ज मुक्त करवा कर देंगे।

जिसके चलते रजिस्ट्री की तिथि पहले 4 जुलाई रखी गई और बाद में तिथि बढ़ा कर 4 सितंबर कर दी गई। मुनीश का आरोप है कि लेकिन इसी बीच मां बेटे ने उक्त जगह मोहित जेठी और अंकुश जेठी को बेच दी। मां बेटे ने रजिस्ट्री करवाकर जगह का कब्जा दे दिया। मनीश अरोड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मां बेटे ने उनके साथ सौदा करने के पश्चात उक्त जगह किसी और को बेच कर उनके साथ फ्राड किया है।

इसके बाद मनीश ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को मिलने पर एसीपी द्वारा मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। जांच के दौरान सन्नी अरोड़ा के जीजा द्वारा भी मनीष अरोड़ा के साथ हुए प्रोपर्टी के सौदे संबंधी ब्यान दर्ज करवाए। जांच के पश्चात थाना नम्बर 5 में मां शशि बाला और बेटे हरीश अरोड़ा के खिलाफ थोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page