• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर, लगी आग

ByPunjab Khabar Live

Oct 11, 2024

मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई. यह घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है. अभी इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक रात 8:50 बजे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में ट्रेन नंबर 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टकराने के बाद दो डिब्बों में आग और धुएं की सूचना मिली. इसके बाद कई और डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page