• Fri. Feb 6th, 2026

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का गोलियां मारकर कत्ल, यूपी कनेक्शन आया सामने

ByPunjab Khabar Live

Oct 13, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने घटना के दो घंटे के भीतर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। बाबा सिद्दीकी पर हमला उस समय हुआ जब वे ऑफिस से बाहर निकल रहे थे, और यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब हुई। हमलावरों ने दशहरा उत्सव की आतिशबाजी का फायदा उठाते हुए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गए और बाद में लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस कत्ल के पीछे यूपी कनेक्शन सामने आ रहा है।

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई और उन्होंने दो संदिग्धों को पकड़ लिया है। जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है। अभी तक एक शूटर की पहचान नहीं हो पाई है। बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद का वीडियो भी सामने आया है और संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें जारी की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसमें लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बाबा सिद्दीकी बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त थे। उनकी हत्या को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं लेकिन जब तक पुलिस की जांच पूरी ना हो जाए तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page