• Wed. Sep 3rd, 2025 6:20:13 PM

बड़ी खबर: बाबा सिद्दीकी कत्ल कांड के जालंधर से जुड़े तार 

ByPunjab Khabar Live

Oct 13, 2024

NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बाबा सिद्दीकी की हत्या 3 शूटरों ने की। इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा में कैथल जिले के गांव नरड़ का रहने वाला है। बाकी 2 शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इनमें से हरियाणा के गुरमेल और दूसरे शूटर धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरा शूटर शिवकुमार अभी फरार है।

वहीं इस हत्याकांड के तार अब जालंधर के देहात से जुड़ गए। मिली जानकारी अनुसार हत्या कांड में शामिल चौथा आरोपी पंजाब के जालंधर से निकला। आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर निवासी गांव शकर, नकोदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है जालंधर की रुरल पुलिस ने साल 2022 में इसे आर्गेनाइज्ड क्राइम, मर्डर और डकैती के केस में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जीशान अख्तर ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था।

जिस वक्त सिद्दीकी को गोलियां मारीं गई, उस वक्त भी उनकी लोकेशन के बारे में अख्तर ही शूटरों को जानकारी दे रहा था। इसके अलावा उनके लिए किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी अख्तर ने ही मदद की। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पटियाला जेल में बंद था। वह इसी साल 7 जून को जेल से बाहर आया था। पटियाला जेल में ही अख्तर लॉरेंस गैंग के टच में आया। जिसके बाद वह जेल से बाहर आने के बाद गैंग में चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page