• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : Civil Hospital में फायरिंग करके कैदी को लेकर भागा बाइक सवार

ByPunjab Khabar Live

Oct 22, 2024

सिविल अस्पताल कपूरथला में आज दोपहर गोलियां चलने के मामले में एसएसपी वत्सला गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए अहम खुलासे किए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूरथला जेल की टीम आज दोपहर जश्नप्रीत का मेडिकल करवाने के लिए आई थी। इस दौरान वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति जश्नप्रीत के पास आकर बैठ गया और हवाई फायरिंग की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की। जिसके बाद जश्नप्रीत के साथ अमृतपाल को सब्जी मंडी से काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्टल बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जश्नप्रीत के खिलाफ युवाका केस (नेशनल सिक्योरिटी केस) दर्ज है। उन्होंने बताया कि तरनतारन में कई केसों में शामिल है। जिसका आज मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में भागने की साजिश रची हुई थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।

बता देंकि वहीं पीसीआर टीम परमजीत और कर्मजीत ने आरोपियों का पीछा करके दोनों आरोपियों को सब्जी मंडी से काबू किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर थे। वहीं काबू करते समय एक पुलिस कर्मी की पगड़ी भी उतर गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कर्मी के सिर पर पिस्टल से वार किया था। हालांकि पुलिस कर्मी दोनों स्वस्थ है। वहीं पुलिस अधिकारी ने अमृतपाल को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page