• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: Jaspal कत्ल मामले में मुख्य आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Oct 24, 2024

जालंधर में भोगपुर के पास करीब एक महीने पहले जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो गई है। वहीं आरोपियों से अब तक 5 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर जल्द देहात के एसएसपी हरकवंल सिंह खख प्रेस वार्ता के जरिए खुलासे कर सकते है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर देहात पुलिस ने भोगपुर के जसपाल हत्याकांड को सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पांच हथियार बरामद किए गए हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा तु आरोपी सभी हथियार बिहार से लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page