• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: AAP Party ने वरिष्ठ नेता को किया पार्टी से बाहर

ByPunjab Khabar Live

Oct 29, 2024

पंजाब में होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए बरनाला से गुरदीप बाठ को पार्टी से निकाल दिया है। गुरदीप बाठ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में आते थे और बाठ आप उम्मीदवार हरिंदर धालीवाल के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ रहे हैं।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर सांझा की है। आम आदमी पार्टी द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि आगामी उपचुनाव में आप आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और मीडिया में पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page