• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : थिंद आई अस्पताल के पास गाड़ियों की भीषण टक्कर में पिता -पुत्र की मौत

ByPunjab Khabar Live

Nov 1, 2024

जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन थिंद आई अस्पताल के पास में त्यौहार पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 गाड़ियों में भीषण टक्कर होने पर 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना 6 अंतगर्त आते इलाके मॉडल टाउन में गाड़ियों की टक्कर में बाप-बेटे की मौत हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते कार चालकों से गाड़ियां बेकाबू होने पर हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी ब्रेजा (पीबी-08-ईएम-6066) के पक्खचे उड़ गए।

जबकि दूसरी वैन्यू और एक्सयूवी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page