• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: सरेआम नौजवान ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल

ByPunjab Khabar Live

Nov 1, 2024

पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर पंजाबी गायकों सहित लोगों पर पिस्तौल की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर बैन किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग हवाई फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। वहीं  जालंधर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में एक नवंबर लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम के नजदीक सुपर कार सवार युवक सरेआम हवा में फायर कर रहा है और हवा में फायरिंग की वीडियो युवक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। वायरल वीडियो में युवक ने बॉलिवुड गाना लगाया हुआ है। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page