• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : लुधियाना से जालंधर जा रही ट्रेन के कोच में लगी आग

ByPunjab Khabar Live

Nov 10, 2024

गोराया फगवाड़ा के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब जयपुर अजमेर ट्रेन नंबर 19611 अप लुधियाना से जालंधर जा रही थी तभी S4 कोच की ब्रेक जाम होने के कारण कोच के नीचे आग लग गई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने एस.पी.एल. 81 को दी प्वाइंट्समैन दीपक रॉय को दी और दीपक ने रेड सिग्नल दिखाने के लिए कहा।

रेड सिग्नल दिखाने के बाद जब ट्रेन गेट पर रोकी तो कोच में फायर सिलेंडर की मदद से ट्रेन नीचे लगी आग को बुझाया गया। यह भी पता चला कि करीब चार सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। S4 में यात्री भी मौजूद थे। आग की खबर फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। काफी देर ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे जाने के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page