जालंधर सहित पंजाब में बुधवार सुबह से घनी धुंध के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। सीजन की पहली धुंध ने लोगों को घरों में दुबककर रहने को मजबूर कर दिया। धुंध ने जहां सर्दी की शुरुआत की ही है, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ-साथ घटनाएं होने लगी है।
घने कोहरे के कारण टूरिस्ट बस और ट्रक टिप्पर के बीच टक्कर होने की घटना सामने आई है। घटना फिल्लौर की बताई जा रही है, जहां घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस में मौजूद यात्री और ड्राईवर गंभीर घायल हो गए, जिन्होंने तुरंत अस्पताल ले दाया गया।
वहीं बस और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना में टूरिस्ट बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
