• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : ट्रैवल एजेंट RICHI TRAVLE के बेटे Richie के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Nov 13, 2024

जालंधर के नकोदर रोड स्थित लवली प्लाईवुड एंड सैनिटेशन के बाहर लवली प्लाईवुड के फील्ड ऑफिसर के साथ सटे मनी इंटरप्राइजिज के मालिक के साथ एक्टिवा लगाने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट का विवाद सामने आया है। जहां हमलावारों द्वारा सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार गुस्साए लवली ग्रुप के मुलाज़िमों ने रॉड से वार करने वाले व्यक्ति को काबू कर लिया। वहीं इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने मशहूर ट्रैवल एजेंट रिची ट्रैवेल एजेंट के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है, जिसको पुलिस ने देर रात हिरासत में भी ले लिया है।

रिची ट्रैवेल एजेंट ने एक शोरूम में साथियों के साथ घुसकर कंपनी के मैनेजर को अपहरण करके उसे अपनी गाड़ी में डालकर खूब पीटा। गुंडागर्दी की सारी हदें पार करने वालें रिची ट्रैवेल के मालिकों ने जहां पहले लवली प्लाईवुड में घुसकर युवक को बंधक बनाकर अपनी कार में साथ ले गए जहां उसके साथ खूब मारपीट की वहीं उन्होंने मारपीट के बाद सरेआम जमकर गुंडागर्दी नंगा नाच किया।

जालंधर शहर में सरेआम लवली प्लाईवुड में घुसकर उनके स्टाफ कर्मी को बंधक बनाकर अपनी कार में जाना हैरान करने वाला मामला है। रिची ट्रैवेल के मालिकों की ऐसी गुंडागर्दी देख हर कोई हैरान है। वहीं देर रात थाना 6 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है हालाँकि गुंडागर्दी करने वालो के पक्ष में प्रदर्शन भी हुआ पर पुलिस ने किसी की ना सुनी।

देर रात पुलिस ने रिची ट्रैवेल के मालिक रिची को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथ चार अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। रिची ट्रैवेल ने अपने साथ बाउंसर के रूप में गुंडे पाल रखे थे जिन्हें लवली प्लाईवुड में साथ ले गया वहीं उसने अपने पिता के भी अंक सिक्योरिटी में तैनात को साथ लेकर गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी।

बाउंसरों के दम पर शहर में गुंडागर्दी करने वाले ट्रैवेल एजेंट रिची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालाँकि आज उसे बचाने के लिए कई संगठन इकट्ठा होकर मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस पर दबाव बनाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page