• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत

ByPunjab Khabar Live

Nov 13, 2024

जालंधर में मान सिटी सेंटर के पास स्विफ्ट गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो ई। घटना जालंधर के टीवी टॉवर के पास की है जहां तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने आकर घर के बाहर खेल रही थी तीन बच्चों पर कार चढ़ा दी।

जिसमें 3 साल की एक बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई जबकि बाक़ी के बच्चों ने इधर उधर भागकर जान बचाई है। लोगों ने कार चालक को मौक़े पर क़ाबू कर लिया है तथा पुलिस को इसकी सूचना दे दी है बताया जा रहा है कि लड़की घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक तेज रफ़्तार कार सीधा बच्चों पर ही चढ़ गई। घटना के बाद पुलिस ने कार को क़ब्ज़े में ले लिया है। परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page