• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः Lovely के बाहर सिख जत्थेबंदियों ने लगाया धरना, किया रोड जाम

ByPunjab Khabar Live

Nov 13, 2024

जालंधर के नकोदर रोड स्थित लवली प्लाईवुड एंड सैनिटेशन के बाहर लवली प्लाईवुड के फील्ड ऑफिसर के साथ सटे मनी इंटरप्राइजिज के मालिक के साथ एक्टिवा लगाने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट का विवाद सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने मशहूर ट्रैवल एजेंट रिची ट्रैवेल एजेंट के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था और पुलिस ने देर रात हिरासत में भी ले लिया था। आरोप है कि रिची ट्रैवेल एजेंट ने एक शोरूम में साथियों के साथ घुसकर कंपनी के मैनेजर को अपहरण करके उसे अपनी गाड़ी में डालकर खूब पीटा।

गुंडागर्दी की सारी हदें पार करने वालें रिची ट्रैवेल के मालिकों ने जहां पहले लवली प्लाईवुड में घुसकर युवक को बंधक बनाकर अपनी कार में साथ ले गए जहां उसके साथ खूब मारपीट की वहीं उन्होंने मारपीट के बाद सरेआम जमकर गुंडागर्दी नंगा नाच किया।

वहीं इस मामले को लेकर आज मामला दर्ज होने पर दूसरे पक्ष ने धरना लगा दिया। दरअसल, लवली प्लाईवुड व मनी इंटरप्राइजेज के मामले में दूसरे पक्ष ने पगड़ी उतार कर बेअदबी करने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनके बयानों पर क्रॉस मामला दर्ज न किया गया। जिसके बाद आज पीड़ित सहित सिख जथेबंदियों ने लवली स्वीट्स के बाहर रोड पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पीड़ितों की मांग है कि जब तक पगड़ी उतारने और मारपीट करने का क्रॉस केस दर्ज नहीं होता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्रॉस पर्चा दर्ज होने के बाद ही वह रोड से धरना उठाएंगे। धरने की सूचना मिलते ही एडीसीपी तेजवीर सिंह हुंदल, एडीसीपी चांद सिंह, ट्रैफिक पुलिस व 4 थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा पीड़ितों को मनाकर धरना उठाने का काफी घंटा तक प्रयास चला रहा। लेकिन पीड़ित केस दर्ज करने से पहले उठना को नहीं मान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page