• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : जिम के बाहर प्रधान पर बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली

ByPunjab Khabar Live

Nov 20, 2024

जालंधर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मकसूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके से सामने आया है। जहां जिम के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए अकुंश का कहना है कि प्रधान द्वारा नशा रोकने के प्रयास किए जा रहे है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा थ्रेट किया गया। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्च रद्द करवाने के काम प्रधान द्वारा किए जा रहे है। ऐसे में हो सकता है इस मामले को लेकर रंजिश रखते हुए व्यक्तियों ने हमला किया है, लेकिन गनीमत यह रही कि घटना में प्रधान को गोली नहीं लगी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 बजे के करीब गोली चलने की सूचना मिली थी कि जिम के बाहर गोली चली है। थाना 1 से जांच अधिकारी एएसआई शाम लाल ने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि कितनी गोलियां चली है। जांच अधिकारी ने कहा कि जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। एएसआई ने कहा कि मौके पर उन्हें पता चला है कि घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों ने दिया है।

वहीं पीड़ित प्रधान ने कहा कि वह रोजाना की तहर जिम पर आया था। इस दौरान 2 व्यक्ति आए और एक ने पीछे से उस पर गोली चलाई, लेकिन फंस गई। इस दौरान प्रधान ने कहाकि उसने अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस दौरान भागते हुए हमलावारों ने फायर किए। पीड़ित ने कहा कि दोनों के मुंह ढके हुए थे। पीड़ित ने कहा कि जांच अधिकारी उसे असलहा जब्त करने के लिए कह रहे है।

असलहा जब्त करने को लेकर प्रधान ने कहा कि जांच अधिकारी कह रहे है कि उन्हें उच्च अधिकारियों का आर्डर आया है, इसलिए उसका असलहा जब्त किया जाएगा।पीड़ित ने कहा कि उसे पहले से थ्रेट कॉल मिल रही है, ऐसे में अगर उसकी जान चली जाती है तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। पीड़ित ने कहा कि उसे सिक्योरिटी दिए जाने को लेकर जब जांच अधिकारी से कहा तो वह उसे कहने लगे खुद के पैसों पर सिक्योरिटी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page