• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : विवादों में घिरे कांग्रेस सांसद चन्नी ने मांगी माफी

ByPunjab Khabar Live

Nov 19, 2024

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बीते दिन महिला चुनाव आयोग राज लाली गिल ने गिद्दड़बाहा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग के प्रचार के दौरान महिलाओं और ब्राह्मण व जट समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया था। इस दौरान राज लाली गिल ने सासंद चन्नी को एक दिन में मामले पर जवाब देने के लिए कहा था। वहीं इस मामले में आज चन्नी ने लिखित में माफी मांग ली है। मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि वह मनगढ़त बात नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते। चन्नी ने कहा कि अचानक तौर पर उन्होंने सुना सुनाया चुटकुला सुनाया था।

चन्नी ने कहा कि वह झुककर चलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों के किसी की भावना को ठेस पहुंची तो वह उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते है। चन्नी ने कहा कि वोटों के दौरान महिलाओं ने भारी गिनती से वोट दी थी। चन्नी ने कहा कि महिला आयोग ने राज लाली गिल से कहना चाहते है महिला आयोग ने पहले भी उन्हें नोटिस जारी किया था और अब फिर से वोटों के दौरान उन्हें नोटिस जारी किया है, चन्नी ने कहा कि लेकिन वह उस ओर नहीं जाना चाहते। चन्नी ने कहा कि अगर किसी को भी उनकी बातों से ठेस पहुंची है तो वह दोबारा हाथ जोड़कर माफी मांगते है।

बता दें कि बीते दिन चन्नी के मामले में महिला आयोग ने ये भा कहा कि वह लोकसभा स्पीकर को भी इसे लेकर पत्र लिखेंगे। साथ ही इसे लेकर पंजाब चुनाव आयोग ने कहा है कि हमारे पास चन्नी के सारे घटनाक्रम को लेकर कोई शिकायत नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि गिदड़बाहा चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी ने कहा था कि एक जट की 2 पत्नियां हैं। दोनों एक दूसरे को कुत्ते की बीवी कहती हैं। यही हाल भाजपा और आम आदमी पार्टी का है। इस बयान पर पंजाब महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया था। एफआईआर दर्ज करने से पहले आयोग ने चन्नी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page