पंजाब में पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं कमिश्नेरट पुलिस जालंधर ने लंडा ग्रुप के 2 साथियों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं।
बताया जा रहा है कि पुलिस बड़े पैमाने पर पीछा करने के दौरान 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं गैंगस्टर भी घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हथियार और कई कारतूस बरामद किए है।
