• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ ED ने दर्ज करवाई स्पेशल कोर्ट में शिकायत

ByPunjab Khabar Live

Nov 21, 2024

पंजाब में ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ ED की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी है। जिसके चलते ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ ED की ओर से मनी लॉड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत स्पेशल कोर्ट जालंधर में दर्ज करवाई गई है। जिसके चलते अब ED की ओर से ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर मनी लॉड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले नितिश घई पर ED की और से थाना डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला ED के असिस्टेंट डायरेक्टर की और से दर्ज कराया गया है। जिसमें ED का आरोप है कि उक्त नितिश घई की और से वर्क वीजे लगाने के नाम पर लोगों और सरकार के साथ करोड़ों रुपए की ठगी मारी है। ट्रैवल एजेंट की आड़ में यह सारा खेल किया गया है। जिसके चलते ED की और से मामला दर्ज करवाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

साल 2018 में घई, उनके स्टाफ और परिवार के सदस्यों के खिलाफ ट्रैवल धोखाधड़ी की 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। पंजाब के निवासियों के अलावा, घई ने हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी धोखा दिया। फिलहाल कुछ मामलों की जांच चल रही है, जिनमें पुलिस अभी तक जांच पूरी नहीं कर पाई है। कई मामलों में कथित तौर पर समझौता भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page