• Sat. Dec 13th, 2025

पंजाब से बड़ी खबर : नगर निगम चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू

ByPunjab Khabar Live

Dec 8, 2024

पंजाब में आज नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है। नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होने जा रहे हैं। बता दें कि 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है जिसे लेकर आज शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बता दें कि फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना में नगर चुनाव करवाए जाने हैं। पंजाब में नगर निगम चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक करवाए जाएंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, जब तक सारी पक्रिया नहीं हो जाती है तब तक लागू रहेगी। नगर निगम चुनावों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

बता दें कि ई.वी.एम. के जरिए वोट डाली जाएगी। कल यानी 9 दिसंबर को 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन भरने की आखिरी तिथि 12 दिसंबर है जो 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। 13 दिंसबर को स्क्रूटनी होगी। 14 तारीख को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। बता दें दिसंबर के अंत में क्रिसमिस व शहीदी जोड़ मेले के चलते यह चुनाव पहले करवाने फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page