• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : स्कूलों में छुट्टियों को लेकर आई बड़ी अपडेट

ByPunjab Khabar Live

Dec 9, 2024

पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस माह के आखिरी दिनों में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो सकती है। 20 दिसंबर के बाद शिक्षा विभाग कभी भी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर सकता है। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 25 दिसंबर से पहले उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के अधिकांश स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरूआत का ऐलान होने की उम्मीद है।

हालांकि, सटीक तारीखें मौसम की स्थिति और आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही पता चलेंगी। इसके अलावा छात्रों को 25 दिसंबर को क्रिसमस और 27 दिसंबर को शहीदी सभा श्री फतेहगढ़ साहिब की छुट्टी भी मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी।

इसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भी तापमान में गिरावट जारी रही। पंजाब में तापमान 1.6 डिग्री और चंडीगढ़ में 2.6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page