• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः किसानों को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

ByPunjab Khabar Live

Dec 9, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। इस याचिका में पंजाब के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अवरोधों को तत्काल हटाने और आम जनता के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित करने की बात कही गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसी मुद्दे पर उसके समक्ष पहले से ही एक जनहित याचिका लंबित है और मामले में कुछ पहल की गई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामला पहले से ही अदालत में लंबित है और वे एक ही मुद्दे पर बार-बार याचिकाओं पर विचार नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page