• Thu. Feb 26th, 2026

जालंधर में टिकट बांटवारे को लेकर राजनीति गर्म, पूर्व मेयर AAP समधी पर पड़े भारी

ByPunjab Khabar Live

Dec 12, 2024

जालंधर नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारा दिलचस्प होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने देर रात उम्मीदवारों की लिस्ट दोबारा जारी की और पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी को 64 और 65 वार्ड नंबर से टिकट दी। दोबारा जारी की गई लिस्ट में सबसे बड़ा झटका राजू मदान को लगा। विधायक रमन अरोड़ा के करीबी होने के नाते राजू मदान की टिकट पक्की मानी जा रही थी। पर ऐन मौके पर जाकर टिकट पूर्व मेयर जगदीश राजा को दे दी गई।

आप समधी पर भारी पड़े पूर्व मेयर

वार्ड नंबर 64 से आप विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान की दावेदारी थी। क्योंकि रमन अरोड़ा के कारण उनकी टिकट कंफर्म मानी जा रही थी। पर पूर्व मेयर राजा राजू मदान के ऊपर भारी पड़े हैं। आप की पहली लिस्ट में भी राजू मदान का नाम शामिल नहीं था। पहले आप ने 64 वार्ड नंबर से रविंदर बंसल को टिकट दी थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि रमन अरोड़ा राजू मदान को टिकट दिलवा देंगे। पर दोबारा जारी की गई लिस्ट में भी राजू मदान का नाम नहीं था। राजू मदान का नाम काटकर पूर्व मेयर राजा को टिकट दी गई। राजू मदान को मेयर का दावेदार भी माने जा रहे थे। पर उनकी टिकट कटने के बाद दावेदारी खत्म हो गई।

दीनानाथ प्रधान को भी नहीं दिला पाए टिकट

रमन अरोड़ा सिर्फ अपने समधी राजू मदान की नहीं बल्कि उनके खास माने जाने वाले दीनानाथ प्रधान को भी टिकट नहीं दिला पाए। दीनानाथ ने टिकट न मिलने के कारण रातों-रात पार्टी को छोड़ दिया और कांग्रेस की शरण में चले गए। जहां सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर बेरी ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और जिला उपप्रधान का पद दिया।

AAP में मेयर पद के दावेदारी बढ़ी

जगदीश राजा को टिकट मिलने के साथ ही अब आप में मेयर के लिए बड़े दावेदार खड़े हो चुके हैं। इसमें पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, मुकेश सेठी, विनीत धीर और अमित ढल्ल सबसे प्रबल दावेदार हैं मेयर पद के लिए। अब दोबारा मेयर की कुर्सी पर बैठने का दांव खेल रहे जगदीश राजा पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और मुकेश सेठी भारी पड़ सकते हैं। इसलिए जगदीश राजा को इस बार डिमोट होकर कौंसलर ही रहना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page