• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: नाके से युवक ने भगाई कार, पीछा कर पुलिस ने किया काबू, सरेआम मारे डंडे

ByPunjab Khabar Live

Dec 17, 2024

जालंधर में नगर निगम चुनावोें को लेकर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला थानेदार ने नाके पर मारूति कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने नाके से कार भगा ली। घटना गुरु नानक मिशन चौक के पास लगे नाके के दौरान की है।

जिसके बाद महिला थानेदार ने अगले नाके पर खड़े थानेदार को गाड़ी के मामले में सूचित कर दिया। जैसे ही युवक गुरू नानक मिशन चौंक से गाड़ी लेकर भागा तो आगे खड़े थानेदार ने गाड़ी के गाड़ी रोककर गाड़ी के शीशे पर डंडा मारा। हैरानी की बात यह है कि युवक ने वहां से भी गाड़ी बना ली। यह सब देखकर 2 थानेदारो ने उसका पीछा कर शुरू कर दिया।

कुछ दूर आगे जाकर ही उन दोनों थानेदारों ने गाड़ी को रोक लिया और युवक पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और थानेदार कह रहा था तूने गाड़ी भगाई है और एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में गाड़ी में सवार महिलाओं ने हाथ जोड़कर थानेदारों से माफी मांगी। जिसके बाद लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने थानेदारों से विनती की कि इसको छोड़ दें। इस मामले को लेकर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page