• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दावा : लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में माधुरी अनु माटा ने बनाई टॉप 10 में जगह

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2024

वार्ड-31 में भाजपा प्रत्याशी अनु माटा जीत की दौड़ में सबसे आगे

जालंधर। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरने वाली वार्ड-31 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा ने नगर निगम चुनाव लड़ रहे नेताओं व प्रत्याशियों में टॉप-10 में जगह बना ली है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एक निजी संस्था की तरफ से कराए गए गुप्त सर्वे के मुताबिक माधुरी अनु माटा लोगों में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। पहली बार भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रही अनु माटा इससे पहले जिमखाना क्लब में 15 साल से सक्रिय है और वह इस समय वहां संयुक्त सचिव के तौर पर सेवाएं निभा रही हैं। उनकी इसी लोकप्रियता के देखते हुए भाजपा ने वार्ड-31 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देने के लिए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही अनु माटा को बल मिल गया था। विरोधियों के लिए मुश्किल बनाकर सामने आई अनु माटा के लिए सेवा और राजनीति बहुत कठिन काम नहीं है। वह अकेली महिला हैं जो चुनाव में अपने विरोधियों के कड़ी टक्कर दे रही हैं। पार्टियों के गुप्त सर्वे में अनु माटा इस सीट पर काफी आगे हैं। विरोधी उनको पछाड़ पाने के लिए जुगत लगाने में जुटे हैं। लेकिन वह अपनी साफ सुधरी छवि और समाज सेवा के कारण वार्ड में लोगों के लिए प्रिय बनी हुई हैं। खुद लोग उनके लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वह अपने वार्ड में आते प्रमुख इलाकों मोता सिंह नगर, छोटी बारादरी पार्ट-2, ज्योति नगर, ज्योति नगर एक्सटेंशन, गुरजै पाल नगर, ज्ञान नगर, ग्रीन पार्क और वरियाम नगर जैसे इलाके में अपनी पक़ड बनाने में सफल हुई हैं। भाजपा और आरएसएस के साथ-साथ जिमखाना क्लब में उनको पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। जिससे उनके हौंसले बुलंद हैं। अनु माटा का कहना है कि वह इस वार्ड में जीत हासिल करके वार्ड को नई दिशा देने के लिए काम करेंगी। उनका सपना है कि इस वार्ड को नंबर-1 वार्ड बनाना है। वह हर किसी को साथ लेकर चलना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page