• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: वार्ड-31 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा ने रोड शो में दिखाई ताकत, मिला भारी जन समर्थन

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2024

जालंधर का सबसे सुंदर वार्ड बनाएंगे, समस्याओं का पहल के आधार पर होगा हल- अनु माटा

भाजपा प्रत्याशी के हक में जिमखाना क्लब के सदस्यों ने की वोट अपील

जालंधर। नगर निगम चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार पर के आखिरी दिन वार्ड-31 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा ने रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान उन्होंने विरोधियों को अपनी ताकत दिखाई और बताया कि वार्ड के लोग उन्हें कितना प्रेम और विश्वास बरसा रहे हैं। अनु माटा को इस रोड शो के दौरान वार्ड के सभी वर्गों से भारी जन समर्थन मिला। लोगों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित किया और उनको ही अपना पार्षद चुनने के लिए मोहर लगाई।

रोड शो के दौरान भाजपा के सीनियर नेताओं और आरएसएस के पादिधकारिओं ने भाग लिया और अनु माटा को विजेता बनाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि अनु माटा ही इस वार्ड को नई दिशा दे सकती हैं। रोड शो में उमड़े जन सैलाब का लोगों ने फूलों की बारिश करके स्वागत किया। महिलाओँ और वार्ड के हर सदस्य अनु माटा को ही पार्षद देख रहा है।

भाजपा प्रत्याशी अनु माटा ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस वार्ड की बेटी है। उन्होंने अपने घऱ को नहीं बल्कि पूरे वार्ड को अपना घर समझा है। भाजपा ने उन्हें सेवा का मौका दिया है। वह इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं। वह अपने वार्ड -31 के हर मोहल्ले और इलाके की कायाकल्प करने के लिए बचनवद्ध हैं। वह चाहती हैं कि उनका वार्ड सबसे अच्छा और बेहतरीन वार्ड के तौर पर जाना चाए। वार्ड की हर समस्या का समाधान तुरंत हो। जिसके लिए वह लोगों की सेवा में दिन रात खडी हैं।

अनु माटा ने जिमखाना क्लब में 15 साल में बहुत उतार चढ़ाव देखे और कई अनुभव हासिल किए। वह जानती हैं कि विकास कैसे कराया जा सकता है। अनु माटा ने इसी आधार पर दावा किया कि वह अगर जीत कर आती हैं कि इस वार्ड की सभी प्रमुख समस्याओं को पहल के आधार पर हल कराया जाएगा। पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। नए ट्यूबवैल की जरूरत होगी तो उसके लिए नया ट्यूबवैल लगाया जाएगा। सीवरेज की समस्या का पर्मानेंट हल निकाला जाएगा। वार्ड की सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाएगा। वार्ड में कूड़ा सड़कों पर देखने को नहीं मिलेगा। सफाई कर्मचारियों की पूरी जिम्मेदारी लगाई जाएगी। पार्कों की हालत में सुधार करके उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोग उन्हें विजेता बनाएंगे। भाजपा हो भर भर कर वोट मिलेंगे और इस सीट से भाजपा हर बूथ पर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़ और अमरजीत सिंह अमरी खास तौर पर पहुंचे। उन्होंने भी जानता को वोट देने की अपील की। जिमखाना क्लब की तरफ से भी अनु माटा को वोट देने के लिए अपील की जा रही है। उन्हें जिमखाना का पूरा समर्थन मिल रहा है। अनु माटा की जीत को पक्का माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page