• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर: वार्ड 38 के भाजपा उम्मीदवार राजन मल्हन को AGI फ्लैट्स के लोगों का सपोर्ट

ByPunjab Khabar Live

Dec 20, 2024

बोले- अच्छा इंसान ही, अच्छे नेता की पहचान

जालंधर में वार्ड नंबर 38 से भाजपा उम्मीदवार राजन मल्हन को AGI फ्लैट्स में रह रहे लोगों का समर्थन मिला है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले AGI फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के सपोर्ट से राजन मल्हन की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है। जिससे चुनाव में उनके जीतने के आसार बढ़ गए हैं और दूसरे उम्मीदवारों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजन मल्हन अच्छे इंसान, यही अच्छे नेता की पहचान

AGI फ्लैट्स में रह रहे लोगों का कहना है कि एक अच्छा नेता वही होता है जो एक अच्छा इंसान हो और राजन मल्हन एक नेक दिल इंसान हैं। वह हमेशा लोगों की सेवा के लिए आगे रहते हैं, इस वजह से ही उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है। क्योंकि अगर वार्ड में एक अच्छा इंसान और नेता आएगा तो वह इलाके की समस्या को खुद की समस्या समझकर सुलझाएगा।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी से प्यार से मिलते हैं

उन्होंने आगे बताया कि राजन मल्हन हमेशा सभी से प्यार से मिलते हैं। चाहे कोई उनसे उम्र में छोटा हो या फिर बड़ा। जहां वह बच्चों को प्यार देते हैं तो बुजुर्गों से उनका आर्शीवाद भी लेते हैं। इस तरह के ही नेता को जीताना चाहिए, ताकि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में वह लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ राकेश जॉली, मोन्टू, सिद्धार्थ खत्री (टीनू), सचेदवा, जोशी, सत्यनारायण शर्मा और अशोक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page