• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: Neo Fitness Gym के बाहर व्यक्ति पर हुए हमले में केस दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 24, 2024

जालंधर में बदमाशों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। घटना शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन की है, जहां Neo Fitness Gym के बाहर व्यक्ति पर युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना 19 तारीख की बताई जा रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने केस आज दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस को पीड़ित सौरव सचदेवा द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वह रोजाना की तरह Neo Fitness Gym से कसरत करके बाहर निकला था। इस दौरान जैसे ही पीड़ित अपनी थार गाड़ी पीबी 08 एफसी 0054 में बैठने लगा तो 10 से 15 युवक उसने पास आए और जान से मारने की नीयत से उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

घटना में उसे गंभीर रूप से घायल करके 2 तोले की चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। घटना में पीड़ित की एप्पल की घड़ी टूट गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को दर्जन भर युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page